सांप को देखते ही लोगों को सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी! दरअसल, एक सांप को अपनी तरफ आता देख महिला ने उसे चप्पल फेंककर मारी, जिसके बाद सांप ने चप्पल को मुंह में दबाया और भाग निकाला। भागने के दौरान उसका फन हवा में था और चप्पल मुंह में।
यह नजारा देखकर तमाम यूजर हक्के-बक्के रह गए। वैसे मां की चप्पल अच्छे-अच्छों को दुरुस्त कर देती है। पर भैया… यह सांप तो स्मार्ट निकाला, तभी तो चप्पल लेकर ही गोली हो गया। बता दें, यह वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद क्लिप वायरल हो गया। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है।
IFS प्रवीण कासवान ने शेयर किया है वीडियो
सांप का चप्पल लेकर भागने वाला वीडियो आईएफएस प्रवीण कासवान ने ट्वीट किया है। कासवान ने कैप्शन में लिखा है ”मुझे आश्चर्य है कि यह सांप उस चप्पल का क्या करेगा, उसके पैर नहीं हैं, अज्ञात स्थान।” इस वीडियो को अब तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 1376 बार उनके ट्वीको रीट्वीट किया जा चुका है। वीडियो को 9381 लाइक मिल चुके हैं।
आखिर ये सांप चप्पल का क्या करेगा?
वीडियो ट्विटर पर IFS अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है। वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं है। अबतक इस क्लिप को 34 हजार से अधिक व्यूज और 1700 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये बिहार का सांप है सर! यहां के नेता और सांप आने के बाद खाली हाथ नहीं जाते। पर इसके तो हाथ भी नहीं हैं। वहीं अन्य ने लिखा- जूते चुराने की रस्म हो सकती है। इस बारे में आप क्या कहेंगे। कमेंट में लिखें।
यूजर्स कर रहे कॉमेंट्स
वायरल वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। रवि आर नाम के एक यूजर ने लिखा, ”फीमेल स्नेक है। पति को मारने जा रही है। उसने उसे पड़ोसन के साथ अफेयर चलाते हुए पकड़ लिया है।” वहीं, एक और यूजर मनोज ने कहा कि यह जूते चुराने की रस्म हो सकती है। नीरज सोनी नामक एक यूजर ने कहा, ”ये बिहार का सांप है सर! यहां के नेता और सांप आने के बाद खाली हाथ नहीं जाते। पर इसके तो हाथ भी नहीं हैं।”