Devar Bhabhi Viral Video: अपनी शादी को हर कोई खास बनाना चाहता है। शादी को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन हर संभव कोशिश करते हैं। चाहे वह सजने संवरने की बात हो या संगीत के लिए डांस हो। वहीं शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो की भरमार हो गई है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है, जिसमें युवक एक महिला के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों देवर भाभी हैं। वैसे तो देवर-भाभी के रिश्ते को पवित्र माना जाता है, लेकिन वीडियो में अपने भाई के साथ पत्नी के रोमांटिक डांस को देख दूल्हे मियां को गुस्सा आ जाता है।
यू-ट्यूब पर वायरल हुआ विडिओ
वायरल हो रहे इस वीडियो को आप यू-ट्यूब पर देख सकते हैं। वीडियो को हजारों की संख्या में व्यूज आए हैं। वीडियो में आप देवर-भाभी को फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने ‘उफ्फ क्या रात आई है’ पर झूमकर डांस करते हुए देख सकते हैं। देवर अपनी भाभी का हाथ थामे रोमांटिक डांस कर ही रहा होता है कि पीछे से दूल्हे मियां जल्दी-जल्दी चलते हुए डीजे के पास जाते हैं और उसे कुछ कहने लग जाते हैं। दूल्हे मियां का मिजाज देख देवर भी हालात भांप लेता है। इसके बाद वह डांस फ्लोर पर आता है और दोनों से कुछ कहता है।
डीजे फ्लोर पर देवर-भाभी का डांस
दुल्हन डीजे फ्लोर पर डांस कर रही होती है और तभी देवर आकर नई नवेली भाभी का हाथ लेता है। बॉलीवुड का पॉपुलर सॉन्ग ‘ऊफ क्या रात आई है, मोहब्बत रंग लाई है’ पर भाभी संग डांस करने लगता है। भाभी के दोनों हाथों को पकड़कर गाने के डांस स्टेप्स को कॉपी करता है। भाभी भी मुस्कुराते हुए इस गाने पर डांस करती रहती हैं, लेकिन शरमाती हुए इधर-उधर देख रही होती हैं। काफी देर तक डांस करने के बाद अचानक दूल्हा वहां आ पहुंचता है और वह सबसे पहले डीजे वाले के पास जाकर गाने को चेंज करने को बोलता है।
सोशल मीडिया में इस वीडियो पर ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आज तो भाभी की शामत है’। तो वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘इस तरह अपने देवर के साथ कौन डांस करता है भाई’। तो वहीं कुछ यूजर्स देवर-भाभी के डांस को खूबसूरत भी बता रहे हैं।
दूल्हे के आते ही दुल्हन का हाथ छोड़ा
हालांकि, देवर ने दूल्हे को नहीं देखा और वह दुल्हन के साथ लगातार डांस करता रहता है। जैसे ही दूल्हा वहां स्टेज पर पहुंचता है तो दुल्हन ने अपना हाथ देवर से छुड़ा लिया और फिर दूल्हे संग डांस करना शुरू कर देती है। कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. वायरल होने वाले इस वीडियो को यूट्यूब पर एसडी सिंह नाम के चैनल द्वारा शेयर किया गया। हालांकि, यह वीडियो 5 महीने पहले शेयर किया गया था, लेकिन अभी तक इसे 94 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा. देवर-भाभी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी।