Axis Bank FD rates: निजी क्षेत्र के शीर्ष ऋणदाताओं में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने Fixed Deposit दरों पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 5 दिसंबर, 2022 से प्रभावी हैं। परिवर्तन के बाद, बैंक वर्तमान में 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर जो ब्याज दर प्रदान कर रहा है वो 4.65% से 6.30% तक है।
Axis Bank ने FD रेट्स को बदलाव दिया है
समय समय पर बैंक अपने FD रेट्स में बदलाव करते रहते हैं। एक बार फिर से Axis Bank ने FD रेट्स को बदलाव दिया है। प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक Axis Bank ने अपने अपने वेबसाइट पर FD रेट्स में बदलाव की जानकारी दी गई है। यह ब्याज दरें आज December 5, 2022 से लागू हो चुके हैं। 7 दिन से 10 साल की FD पर 4.65% से 6.30% के बीच ब्याज दरों को फिक्स किया गया है।
एक्सिस बैंक बल्क एफडी दरें
7 दिनों से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली ₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ से कम की जमा राशि पर, बैंक 4.65% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है और 15 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली पर, एक्सिस बैंक 5.00 फीसदी की ब्याज दर देता है। 46 दिनों से 6 महीने में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.00% की ब्याज दर मिलेगी जबकि 6 महीने से 9 महीने में परिपक्व होने पर 6.35% की ब्याज दर मिलेगी।
एक्सिस बैंक 9 महीने से 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.40% की ब्याज दर और 1 साल से 13 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.00% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 13 महीने से 3 साल में परिपक्व होने वाली एफडी पर, एक्सिस बैंक अब 6.80% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है और 3 साल से 10 साल में परिपक्व होने पर अब 6.30% की ब्याज दर मिलेगी।
₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ से कम की जमा राशि पर इतना मिलेगा एफडी
बताते चलें कि 7 दिनों से 14 दिनों की FD पर ₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ से कम की जमा राशि पर, बैंक 4.65% , 15 दिनों से 45 दिनों FD पर 5.00% की ब्याज दर, 46 दिनों से 6 महीने की FD पर 6.00% की ब्याज दर और 6 महीने से 9 महीने में परिपक्व होने पर 6.35% की ब्याज दर का लाभ मिलेगा। एक्सिस बैंक 9 महीने से 1 साल की FD पर 6.40% की ब्याज दर और 1 साल से 13 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.00%, 13 महीने से 3 साल की एफडी पर 6.80% और 3 साल से 10 साल में परिपक्व होने पर अब 6.30% की ब्याज दर का लाभ मिलेगा।
एक्सिस बैंक Non Callable FD Rates
एक्सिस बैंक ने गैर-प्रतिदेय जमा पर ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। इसमें समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं होती बै। ₹2 करोड़ से ₹5 करोड़ से कम की जमा पर, बैंक 30 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने वाले खातों पर 5.00% की ब्याज दर और 46 दिनों से 3 महीने में परिपक्व होने वालों पर 6.00% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
3 महीने से 6 महीने में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.30% की ब्याज दर मिलेगी और 6 महीने से 9 महीने में परिपक्व होने पर अब 6.55% की ब्याज दर मिलेगी।
एक्सिस बैंक 9 महीने से 1 साल की अवधि में परिपक्व होने वाली एफडी पर 6.80% की ब्याज दर और 1 वर्ष से 1 वर्ष 5 दिन से कम अवधि की परिपक्वता पर 7.20% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 1 साल 5 दिन से 3 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7% की ब्याज दर दे रहा है और 3 साल से 10 साल में मैच्योर होने पर बैंक 6.80% की ब्याज दर का दावा करता है।